उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया एक सैकड़ा ग्रामीण डिजिटल स्कूलों का शुभारंभ।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मेला परिसर स्थित फैसिलिटेशन सेंटर में आयोजित किये गए गरिमामय कार्यक्रम में जिले के 76 ग्रामीण सरकारी स्कूलों में 100 डिजिटल कक्षाओं का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की । इस अवसर पर प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह एवं उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन हैं। साथ ही महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजबल सिंह यादव, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ सुनील दुग्गल और मुस्कान फाउंडेशन के अभिषेक दुबे भी मंचासीन थे।
मालूम हो केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद नरेंद्र सिंह तोमर की पहल पर मुस्कान फाउंडेशन एवं हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सहयोग से ग्वालियर जिले में डिजिटल कक्षाओं की स्थापना हो रही है। मध्य प्रदेश का पहला ग्रामीण डिजिटल स्कूल भी केंद्रीय मंत्री तोमर की पहल पर गत वर्ष उनके द्वारा गोद लिए गए गांव चीनौर में स्थापित हुआ था।