Homeदेशप्रणवदा की बेटी शर्मिष्ठा ने दी पिता को नसीहत, बोली कांग्रेस छोड़ने...

प्रणवदा की बेटी शर्मिष्ठा ने दी पिता को नसीहत, बोली कांग्रेस छोड़ने से पहले राजनीति छोड़ दूंगी

नई दिल्ली : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पर घमासान जारी है. खुद प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि आपके भाषण भुला दिये जाएंगे, मगर तस्वीरें हमेशा के लिए रह जाएंगी. इतना ही नहीं, बुधवार को शर्मिष्ठा मुखर्जी के बीजेपी में शामिल होने के शिगुफे भी खूब छाए रहे. अफवाह इतनी ज्यादा फैल गई कि खुद शर्मिष्ठा को ट्वीट कर इन अफवाहों को खारिज करना पड़ा. बता दें कि आज पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आरएसएस के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

दरअसल, बुधवार को अचानक शर्मिष्ठा मुखर्जी के बीजेपी में शामिल होने की ख़बर आई. हालांकि तुरंत शर्मिष्ठा ने इसे अफ़वाह बताते हुए सिरे से ख़ारिज कर दिया और  कहा कि ‘ कांग्रेस छोड़ने से पहले राजनीति छोड़ दूंगी. रररछुट्टियों के सिलसिले में दिल्ली से बाहर गईं शर्मिष्ठा ने भाजपा में अपने शामिल होने की अफवाहें खारिज करते हुए ट्वीट किया, ‘पहाड़ों में खूबसूरत सूर्यास्त का आनंद ले रही हूं, और अचानक यह खबर आती है कि मैं भाजपा में शामिल हो रही हूं. यह टॉरपिडो से टकराने जैसा है. क्या इस दुनिया में थोड़ी शांति और सद्बुद्धि नहीं हो सकती? मैं राजनीति में इसलिए आई क्योंकि मैं कांग्रेस पर विश्वास करती हूं. कांग्रेस छोड़ने की बजाय मैं राजनीति छोड़ना पसंद करूंगी.’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments