Homeप्रमुख खबरेंआईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी हार ऑस्ट्रेलिया...

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी हार ऑस्ट्रेलिया ने किया वनडे इतिहास में सबसे बड़ा चेज

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के मैच नंबर-13 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया. यह मुकाबला विशाखपत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मंधाना और प्रतीका की फिफ्टी के दम पर 331 रनों का टोटल ऑस्ट्रेलिया को दिया था. इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया ने इसे 49 ओवर में ही चेज कर लिया. वनडे इतिहास में यह सबसे बड़ा चेज है.

भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी. लेकिन उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया से भी उसे हार का सामना करना पड़ा है.  दूसरी ओर वर्ल्ड चैम्पियन कंगारू टीम ने न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को पराजित किया था, जबकि श्रीलंका के खिलाफ उसका मैच धुल गया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments