Homeदेशउत्तरप्रदेश में फिर सामने आया लव जिहाद का मामला

उत्तरप्रदेश में फिर सामने आया लव जिहाद का मामला

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले में पीडिता ने धोखे से शादी करने और उसके बाद ब्लैकमेल करने, जबरन बच्चे पैदा करने , इस्लाम कबूल करने और ऐसा न करने पर पूरे परिवार का सामूहिक नरसंहार करने का आरोप लगाया है। जब अपने साथ अपने परिवार की जान पर बात आई तो पीडिता ने आख़िरकार पुलिस की शरण ली और लखनऊ के PGI थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी युवक और पीड़िता दोनों ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बतौर पीडिता उसको पूरी तरह से धोखे में रख कर फर्जी कागजात बनाकर पहले उसके साथ शादी की और फिर अन्तरंग समय के अश्लील वीडियो बनाकर उसको लगातार ब्लैकमेल किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ धोखे से शादी की और शादी के कुछ दिन बाद अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित युवती के मुताबिक उसने फर्जी कागजात बनाकर उसके साथ शादी की थी। वहीं इस मामले पर पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी युवक पर आरोप लगाया है कि वो उसे मुस्लिम बनाना चाहता है और बच्चे पैदा करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता के मुताबिक, जब उसने मुस्लिम बनाने और बच्चे पैदा करने के लिए मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments