कोरोना ख़तम नहीं हुआ उधर मध्यप्रदेश के चुनाव आयुक्त ने बजा दी नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों की डुगडुगी उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पहले से ही आम निर्वाचन बहुत लेट हो चुके हैं
भोपाल /एक तरफ देश के प्रधानमंत्री मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगभग रोजाना देश प्रदेश की जनता को कोरोना की तीसरी लहर के प्रति आगाह कर रहे हैं साथ ही यह भी चेतावनी दे रहे हैं की खतरा अभी टला नहीं है अतः कोविड गाइडलाइन, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का पान करें भीड़ न लगाएं दूसरी मध्यप्रदेश के चुनाव आयुक्त ने आज बैठक आयोजित करके नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की डुगडुगी बजाकर आश्चर्यजनक ऐलान कर डाला है उन्होंने कहा है कि वर्तमान में आम निर्वाचन करवाया जाना संभव है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पहले से ही आम निर्वाचन बहुत लेट हो चुके हैं। श्री सिंह ने कहा कि पहले नगरीय निकायों के निर्वाचन करवाये जायेंगे।
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय में नगर निगम एवं नगर पालिका चुनाव की गतिविधियां एक बार फिर से तेज हो गई है। इलेक्शन कमिश्नर श्री बसंत प्रताप सिंह ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संदर्भ में समीक्षा बैठक को संबोधित किया और अधिकारियों को टाइम लिमिट चुनावी तैयारी पूरी करने के लिए निर्देशित किया।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण और वैक्सीनेशन की स्थिति के मद्देनजर वर्तमान में आम निर्वाचन करवाया जाना संभव है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पहले से ही आम निर्वाचन बहुत लेट हो चुके हैं। श्री सिंह ने कहा कि पहले नगरीय निकायों के निर्वाचन करवाये जायेंगे।
श्री सिंह ने प्रत्येक सेक्शन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नई अमिट स्याही क्रय करने के आदेश जल्द जारी करें। नगरीय निकायों में बनने वाले स्ट्राँग रूम में सीसीटीव्ही कैमरे लगवाने की व्यवस्था करें। कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन हर स्तर पर किया जाए।
बैठक में जानकारी दी कि प्रदेश में कुल 407 नगरीय निकाय हैं। इनमें से 347 में आम निर्वाचन कराये जाना है। दो चरण में मतदान होगा। प्रथम चरण में 155 और दूसरे चरण में 192 नगरीय निकायों में मतदान कराया जायेगा। महापौर/अध्यक्ष का निर्वाचन अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। इन 347 नगरीय निकायों में सभी 16 नगर निगम शामिल हैं। कुल 19 हजार 955 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। कुल अभी 60 नगरीय निकायों का कार्यकाल बाकी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 मार्च 2021 को हो चुका है। नगरीय निकायों में मतदान ई.व्ही.एम. से कराये जायेंगे।
पंचायत आम निर्वाचन 3 चरण में करवाये जायेंगे। त्रि-स्तरीय पंचायतों में पंच के 3 लाख 77 हजार 551, सरपंच के 23 हजार 912, जनपद पंचायत सदस्य के 6 हजार 833, जिला पंचायत सदस्य के 904, उप सरपंच के 23 हजार 912, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के 313 और जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के 52 पदों का निर्वाचन कराया जायेगा। बैठक में सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री दुर्ग विजय सिंह, उप सचिव श्री अरूण परमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।