कर्नाटक में एक मंत्री की मौजूदगी में एक मौलवी ने कथित तौर पर कहा कि राज्य में बकरीद के दौरान गाय की कुर्बानी दी जाएगी. उनके इस बयान से नया विवाद पैदा हो गया है क्योंकि राज्य में गोहत्या प्रतिबंधित है.उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा में रमजान की नमाज के दौरान राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शिवानंद पाटिल की मौजूदगी में दो दिन पहले तनवीर हाशमी ने कथित तौर पर यह बयान दिया. हाशमी विजयपुरा के हाशिम पीर दरगाह के प्रमुख हैं. इस कथित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है. हाशमी के बयान के समय मंत्री ने कोई टिप्पणी नहीं की.
हाशमी ने उर्दू में कहा, ‘मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि दो महीने में बकरीद आने वालीी है. गाय के नाम पर यह शैतान शरारत करेगा. मैं आपको (मंत्री को) पहले ही बता रहा हूं ताकि गाय के साथ कोई और कुर्बानी ना हो.’