Homeदेशकांग्रेस विधायक के जहरीले बोल 'मेरा बस चलता तो मैं सभी...

कांग्रेस विधायक के जहरीले बोल ‘मेरा बस चलता तो मैं सभी बीजेपी वालों की हत्या कर देती

जिस दिन मेरा बस चलेगा उस दिन एक एक कर के कत्ल कर देंगे सभी भाजपा के नेताओं के  - कांग्रेस विधायक

ये खुद को गांधी की अहिंसा की नीति का राही बताते हैं और हिन्दुओ की अपने धर्म के प्रति रक्षा को उग्रता और असहिष्णुता बोलते हैं . इन्होने तो राष्ट्र की रक्षक सेना तक पर किया एक शाब्दिक वार जिसमे मुठभेड़ स्थल से दूर रहने की सेनापति की सलाह को गली का गुंडा बोल डाला था . अब अचानक ही इन्होने गांधी की अहिंसा नीति का तथाकथित मुखौटा उतार फेंका है शायद क्योकि अब इनके मुँह से निकल रहे हैं कत्लेआम जैसे शब्द .

पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरी संसद में खून खराबे की बात कही थी . फिर गुलाम नबी आज़ाद ने कर्नाटक में रक्तरंजित संहार की बात बोली अब एक और कांग्रेस की माननीय विधयक श्रीमती गेनीबेन ठाकोर ने उसी परम्परा को आगे बढ़ाया है जो उनके केंद्रीय सत्ता आज कर आत्मसात कर रही है . भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात के बनासकांठा की वाव सीट से विधायक गेनीबेन ठाकोर ने कहा, ‘मेरा बस चलता तो मैं सभी बीजेपी वालों की हत्या कर देती, चाहे मुझे जेल ही क्यों न जाना पड़े.’ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की एक विधायक गेनीबेन ठाकोर एक वीडियो में विवादित बयान देते हुए दिखाई दे रही हैं कि उनका बस चलता तो वह सभी बीजेपी वालों की हत्या करवा देती. उनका बीजेपी वालों की हत्या वाला बयान सोशल मीडिया में इन दिनों वायरल हो रहा है.

उन्ही का प्रतिउत्तर देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि एक ओर कांग्रेस के लोग महात्मा गांधी के मार्ग (सत्य और अहिंसा) पर चलने की बात करते हैं तो दूसरी ओर खून-खराबे की भी बात करते हैं. कांग्रेस विधायक के इस बयान के बाद अचानक ही गुजरात की आम जनता सहम सी गयी है और आने वाले कल में संभावित रक्तपात की संभावना से उस पल की कल्पना की भयावहता का अंदाज़ा लगाना शुरू कर दी है .

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments