दिल्ली में इलाज के लिए भटक रहे लोगों को फिलहाल परेशानी झेलनी होगी। यहां सरकारी अस्पतालों में फिलहाल हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टर्स इसे खत्म करने के पक्ष में नहीं हैं। सोमवार को ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) ने इसके संबंध में बयान जारी किया है। हालांकि, एम्स में आपातकालीन सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं।