Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को कमलनाथ सरकार ने दी बड़ी राहत

मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को कमलनाथ सरकार ने दी बड़ी राहत

भोपाल। कमलनाथ सरकार ने आज जनता के लिए एक बड़ी घोषणा की है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह के अनुसार मध्य प्रदेश में स्थायी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिये ‘इंदिरा गृह ज्योति योजना’ प्रारंभ की गयी है। योजना के हितग्राहियों को 100 यूनिट तक की खपत पर अधिकतम 100 रुपये का बिल दिया जायेगा लेकिन प्रचलित टैरिफ एवं विद्युत शुल्क जोड़कर 100 रुपये से कम बिल होने पर वास्तविक राशि ही देय होगी। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि योजना के लागू होने से ऊर्जा विभाग से संबंधित एक और वचन पूरा हो गया है।

मान लें आपका  100 यूनिट से कम खपत पर बिल 300 रुपये आता है तो 100 रुपये आप को देने है बाकी रकम सरकार भरेगी, 100 से अधिक यूनिट का  पर निर्धारित चार्ज के अनुसार ही बिल देना होगा।

र्जा मंत्री ने बताया कि सरल बिजली बिल स्कीम के सभी उपभोक्ता योजना में शामिल होंगे। सरल बिजली बिल के प्राप्त/ लंबित पात्र आवेदन भी इस योजना में मान्य होंगे। योजना 25 फरवरी एवं इसके बाद प्रारंभ होने वाले आगामी बिलिंग चक्र से लागू होगी। हितग्राहियों के बिल की गणना विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ अनुसार की जायेगी। ग्रामीण क्षेत्र में 500 वॉट तक के संयोजित भार वाले अनमीटर्ड उपभोक्ताओं के लिये आयोग द्वारा टैरिफ आदेश में निर्धारित दर से बिलिंग की जायेगी। शहरी क्षेत्रों में मीटर के आधार पर ही बिलिंग होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments