Homeमध्यप्रदेशदेखिए वीडियो वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर कैसे किया पलटवार

देखिए वीडियो वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर कैसे किया पलटवार

 

भोपाल। निक्कर एपिसोड में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर पलटवार किया। वीडी ने कहा कि कमलनाथ जिस परिवार के दरबारी थे, उस परिवार को इसी निक्कर ने खत्म किया है। कांग्रेस को इसी विचार ने खत्म किया है। निक्कर को पहनकर ही मैं संघ के विचारों से ओतप्रोत हुआ हूं और आज जो कुछ हूं इसी कारण हूं। मुझे कमलनाथ या कांग्रेस से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। यह बात वीडी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहीं। यहां वीडी ने कहा कि कमलनाथ पर उम्र अधिक होने का प्रभाव है। ये कमलनाथ की खीज है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भी नेहरूजी से कहा था। ये विचार कांग्रेस को समाप्त कर देगा। वो जिस निक्कर की बात कर रहे हैं, वह निक्कर पहनकर ही यहां तक पहुंचा हूं। मेरे नेतृत्व ने माना कि मैं इस काम के योग्य हूँ। अब कमलनाथ बोले कि कौन वीडी शर्मा तो मुझे उनके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। मध्य प्रदेश के लोग और कार्यकर्ता जरूर मुझे पहचानते हैं। वीडी ने दिग्विजय सिंह को कांग्रेस के चुनाव प्रचार में शामिल नहीं किए जाने पर कहा कि दिग्विजय सिंह पहले ही कह चुके हैं कि मैं जाऊंगा, तो वोट कट जाएंगे। दिग्विजय सिंह अप्रासंगिक हो चुके हैं। वे क्यों नहीं जाते, जरुर जाए जनता के बीच। वे जाएंगे, तो जनता को 2003 याद आ जाएगा। बिजली-सडक़-पानी याद आ जाएंगे।

टॉप ट्रेडिंग में निक्करधारी-
निक्कर बवाल के बीच भाजपा ने हां हम निक्करधारी अभियान चलाया। यह ट्वीटर पर ट्रेडिंग में टॉप 4 पर चला। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इसे खूब ट्वीट किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments