Homeमध्यप्रदेशनहीं रहीं प्रसिद्ध समाजसेवी व पूर्व पार्षद प्रमिला वाजपेयी, मंगलवार को होगा...

नहीं रहीं प्रसिद्ध समाजसेवी व पूर्व पार्षद प्रमिला वाजपेयी, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

ग्वालियर / भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री  मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य व प्रसिद्ध समाजसेवी प्रमिला वाजपेयी का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया।

श्रीमती वाजपेयी को कुछ दिन पूर्व ही पेट में तकलीफ के बाद दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था । यहां जांच में गालब्लेडर का कैंसर डिटेक्ट होने के बाद विगत दिनों चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक उनका ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन पश्चात वे अस्पताल में स्वास्थ्यलाभ ले रहीं थी। सोमवार की रात्रि अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और आज उनका निधन हो गया। श्रीमती वाजपेयी की पार्थिव देह को रात्रि ग्वालियर लाया गया। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 23फरबरी को 10 कृष्ण विहार, से प्रारंभ होकर मुरार मुक्तिधाम पहुंचेगीश्रीमती प्रमिला वाजपेयी को एक कर्मठ व मिलनसार समाजसेवी के रूप में याद किया जाएगा। समाजसेवी के रूप में प्रमिला वाजपेयी शुरुआत से ही सेवाभारती से जुड़ी रही । इस दौरान उन्होंने निर्धन गरीब बेसहारा वर्ग के बीच सेवाकार्य करके समाज में अपनी पहचान बनाई। निर्धन सेवा बस्तियों में तमाम सेवा प्रकल्प उन्होंने खड़े किए। यहां पिछड़े व गरीब बच्चों को शिक्षा व संस्कार देने का कार्य उन्होंने किया। सेवा बस्तियों में  बेटियों को संरक्षण व विराट कन्या पूजन के कार्यक्रमों को वे जीवनपर्यंत करती रही।

इस बीच समाजसेवा के लिए उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और भाजपा से पार्षद चुनी गई। उनकी समाजसेवा व नारी शक्ति के प्रति किए गए सद्कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग का सदस्य भी बनाया गया। इसके अलावा वे कई सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय रहीं । राजनीति में उनकी अच्छी छवि और समाजसेवा के क्षेत्र में किये कार्यों के कारण उनका नाम सम्भावित महापौर प्रत्याशी के रूप में तेजी से लिया जा रहा था। उनके आकस्मिक निधन के समाचार जैसे ही ग्वालियर पहुँचा सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । भारतीय जनता पार्टी ने ग्वालियर के अपने सभी कार्यक्रम रद्द करते हुए गहन शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर,सांसद द्वय विवेक शेजवलकर, ज्योतिरादित्य सिंधिया संगठनमंत्री सुहास भगत ,हितानन्द शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर , जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी आदि शामिल हैं

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments