Homeविदेशयुद्ध के मुहाने पर अमेरिका और ईरान, कई देशों ने की अपील,...

युद्ध के मुहाने पर अमेरिका और ईरान, कई देशों ने की अपील, ‘शांति

तेहरान/वाशिंगटन: अमेरिका (US) और ईरान(Iran) युद्ध की कगार पर पहुंच गई हैं. ईरान ने जामकरन मस्जिद पर लाल झंडा फहरा दिया हैजिसका अर्थ होता है युद्ध का ऐलान वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने धमकी दी है कि अगर ईरान ने हमला किया उसके 52 ठिकानों पर हमला किया जाएगा. 

आशंका जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच यह संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध का रूप ले सकता है.  इस बीच कई देशों ने ईरान-अमेरिका से शांति बरतने की अपील की है. 

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने अलग अलग तौर पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैय्यप एडरेऑन के साथ फोन पर मध्य-पूर्व क्षेत्र की स्थिति पर बात की. तीनों नेताओं ने मध्य-पूर्व क्षेत्र की स्थिति पर चिंता जताई और विभिन्न पक्षों से संयम से काम लेने की अपील की.

ब्रिटेन के विदेश दूत डोमिनिक राब ने विभिन्न पक्षों से अपील की कि सोलेमानी की मौत के बाद मुठभेड़ की स्थिति को शिथिल बनाएं. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ हमारे हित के अनुरूप नहीं है. कतर और लेबनान के विदेश मंत्रालय ने भी वक्तव्य जारी कर विभिन्न पक्षों से संयम से काम लेने की अपील की, ताकि मध्य-पूर्व क्षेत्र की स्थिति न बिगड़े.

ट्रंप की ईरान को धमकी 
शनिवार रात इराक में अमेरिकी ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान ने हमला किया तो उसके 52 ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा.  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि इन 52 साइट्स (ईरान द्वारा बंधक बनाए गए 52 अमेरिकी बंदियों की याद में) में कई ईरान और ईरानी संस्कृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. उन्‍होंने कहा कि इन ठिकानों और खुद ईरान को बहुत तेजी से और बहुत विध्‍वंसक तरीके से निशाना बनाया जाएगा. अमेरिका और ज्‍यादा धमकी नहीं चाहता है. 

एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक दो रॉकेट इराकी ठिकाने पर दागे गए जहां अमेरेकी सैनिक तैनात थे. रॉयटर्स के मुताबिक बगदाद (Baghdad) में अमेरिकी दूतावास के पास भी रॉकेट से हमला किया गया. हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments