Homeउत्तरप्रदेशयूपी में 5 लाख मुस्लिम घरों, मदरसों और दरगाहों पर तिरंगा फहराने की...

यूपी में 5 लाख मुस्लिम घरों, मदरसों और दरगाहों पर तिरंगा फहराने की योजना

यूपी में बीजेपी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के पूरा होने पर अपने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5 लाख मुस्लिम घरों, मदरसों और दरगाहों पर तिरंगा फहराने की योजना बनाई है। इस अभियान की शुरुआत 12 अगस्त से हो जाएगी।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बासित अली ने लाइव हिन्दुतान से बात करते हुए कहा कि हम कम से कम 5 लाख मुस्लिम घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य बना रहे हैं। पार्टी काडर मदरसों और दरगाहों पर तिरंगा फहराएगा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के लिए तस्वीरें क्लिक करवाएगा। अली ने कहा कि इससे पहले, 2017 में सत्ता में आने के तुरंत बाद, भाजपा ने मदरसों में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान का पाठ और झंडा फहराना अनिवार्य कर दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments