Homeमध्यप्रदेशविकास दुबे ने जिस सेमी ऑटोमेटिक राइफल से पुलिस अफसरों और जवानों...

विकास दुबे ने जिस सेमी ऑटोमेटिक राइफल से पुलिस अफसरों और जवानों की हत्या की थी, वह भिंड से बरामद

UP के गैंगस्टर विकास दुबे ने कानपुर के बिकरू कांड में जिस सेमी ऑटोमेटिक राइफल से पुलिस अफसरों और जवानों की हत्या की थी, वह भिंड में शनिवार को मिल गई है। भिंड पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विकास दुबे के भाई दीपक दुबे द्वारा बेची गई 1 चेस्टर अमेरिकन गन, 12 बोर डबल बैरल बंदूक बरामद की है।

इन हथियारों के साथ दो बदमाश भी पकड़े गए हैं। शनिवार को कार्रवाई भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में मेहगांव व भिंड शहर पुलिस ने की है। एक सप्ताह पहले UP STF की टीम मनीष नाम के बदमाश को यहां से उठाकर ले गई थी, तभी इन हथियारों के भिंड में होने का पता लगा था। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments