Homeधर्म कर्ममाता पार्वती और भगवान शिव के पावन मिलन का प्रतीक पर्व हरियाली...

माता पार्वती और भगवान शिव के पावन मिलन का प्रतीक पर्व हरियाली तीज आज

माता पार्वती और भगवान शिव के पावन मिलन का प्रतीक पर्व हरियाली तीज 31 जुलाई को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं कई दिन से हरियाली तीज के उल्लास में अभिभूत हैं। धार्मिक ग्रंथों में श्रावण मास के शुक्लपक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज मनाई जाती है। इसे हरियाली तीज, कजली तीज और मधुश्रवा तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व श्रावण शुक्ल तृतीया पराविद्दा तिथि को मनाया जाता है।

मान्यता है कि इस दिन ही विरहाग्नि में व्यथित देवी गौरां देवाधिदेव शिव से मिलीं थीं। इस दिन महिलायें मां पार्वती की पूजा करती हैं। नव विवाहिता महिलाएं अपने पीहर में आकर यह त्यौहार मनाती हैं।

माता पार्वती और भगवान शिव के पावन मिलन का प्रतीक पर्व हरियाली तीज 31 जुलाई को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं कई दिन से हरियाली तीज के उल्लास में अभिभूत हैं। धार्मिक ग्रंथों में श्रावण मास के शुक्लपक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज मनाई जाती है। इसे हरियाली तीज, कजली तीज और मधुश्रवा तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व श्रावण शुक्ल तृतीया पराविद्दा तिथि को मनाया जाता है।

बालाजी ज्योतिष संस्थान के पंडित राजीव शर्मा के मुताबिक, मान्यता है कि इस दिन ही विरहाग्नि में व्यथित देवी गौरां देवाधिदेव शिव से मिलीं थीं। इस दिन महिलायें मां पार्वती की पूजा करती हैं। नव विवाहिता महिलाएं अपने पीहर में आकर यह त्यौहार मनाती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments